Trending News

हम वचन निभायेंगे नाम से शुरु होगी कांग्रेस की 12 हजार किमी लंबी यात्रा-प्रियंका गांधी

[Edited By: Vijay]

Friday, 10th September , 2021 02:19 pm

सभी राजनैतिक पार्टियों ने किसी न किसी नाम से उत्तर प्रदेश में यात्रायें निकाली अब प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस की रणनीति कमेटी ने हम वचन निभायेंगे नाम से यात्रा निकालने जा रही है..

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने पूरे यूपी में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। हम वचन निभाएंगे नाम से यात्रा होगी और यह 12 हज़ार किलोमीटर चलेगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहीं हैं।

प्रियंका गांधी सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से यात्राओं के रूट और मुद्दों पर जानकारी ले रहीं हैं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे में वह पार्टी के लिए चुनाव के लिहाज से आगे की रणनीति व अभियान की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगी। साथ ही संगठन की समीक्षा व प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा करेंगी। 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को सलाहकार कमेटी के साथ बैठक करने जा रही हैं। इसके बाद वह प्रदेश चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता कर चुनावी तैयारियों की थाह लेंगी और प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की रणनीति पर मंथन करेंगी। इस दौरे में कांग्रेस महासचिव पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करके जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन भी करेंगी। इसी क्रम में पार्टी द्वारा संचालित ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा होगी। प्रियंका शनिवार को भी यहीं रहेंगी। इस बीच उनके रायबरेली जाने की भी संभावना है। 

 

 

Latest News

World News