Trending News

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं

[Edited By: Rajendra]

Monday, 25th September , 2023 02:49 pm

बिहार में बड़े खेल का संकेत है। कुछ अफवाहों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं। दरअसल, आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती है। इस मौके पर भाजपा नेताओं की तरफ से पटना में समारोह का आयोजन किया गया है। सीएम नीतीश पटना में आज इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में नीतीश पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश आज चरखा मैदान में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी देंगे।

बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में सीएम नीतीश भाजपा के साथ रहने के दौरान ही शामिल हुआ करते थे। अलग होने के बाद इस कार्यक्रम से उन्होंने दूरियां बना ली थी। अब फिर वह इस समारोह में पहुंच गए हैं। ऐसे में, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा के साथ नीतीश की नजदीकियां बढ़ गईं हैं। इसके साथ यह कयास लगाया जा रहा है कि वह आईएनडीआईए गठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ आ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या फिर से NDA में जाएंगे? पटना में सोमवार को मीडिया के सवाल पर नीतीश ने कहा- ये सब फालतू बात है। इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है- विपक्ष को एकजुट करना। नीतीश कुमार सोमवार को पटना में जनसंघ (वर्तमान में भाजपा) के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा में विपक्ष के महाजुटान से दूरी बना ली।

नीतीश की NDA में वापसी के सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा- नीतीश कुमार एक राजनीतिक बोझ बन गए हैं और अब वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी एंट्री NDA में नहीं होने जा रही है।

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने कैथल में हरियाणा के पूर्व CM चौधरी देवीलाल की जयंती के कार्यक्रम में नीतीश समेत विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें नीतीश कुमार नहीं गए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा- हम तो कितना जगह जाते हैं। कई जगह जाते हैं जहां जाना होता है वहां जाते ही हैं, इसमें कोई बड़ी बात थोड़े हैं। वहां पार्टी का कार्यक्रम तो पहले से तय है। नीतीश के साथ डिप्टी CM तेजस्वी भी इस कार्यक्रम में आए थे। नीतीश कुमार ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कोई भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है, और नहीं आते हैं तो वह समझे कि क्यों नहीं आते हैं।

बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार के बजाय सोमवार को रखी गई है। इसको लेकर जब CM नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें कहीं बाहर जाना था इसलिए बैठक आज बुलाई गई है। वही मुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के सार्वजनिक करने लेकर कहा कि जल्द ही रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कन्नी काटते हुए कहा कि मंत्रिमंडल कितना बड़ा है अगर होना होगा तो होगा ही, बाकि डिप्टी सीएम बताएंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने भी कहा कि जब होगा तो बताएंगे। कैथल में नहीं जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि मुझे नहीं पता था लेकिन, जहां मुझे जाना रहता है जाता ही रहता हूं। वहीं नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की अगली बैठक पर कहा कि सब कुछ चल ही रहा है। सब कोई एकजुट होकर काम कर रहे हैं। हम तो लगातार प्रयास कर ही रहे हैं। आगे की बैठक को लेकर बातचीत हो गई है। सारी कामिटियां बन गई हैं। बीजेपी नेता के आयोजन में नहीं आने पर बोले काहे नहीं आए ये उनसे ही पूछे आना चाहिए था न। वहीं सीएम ने खुसरूपुर में हुई घटना पर कहा कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार, डिप्टी CM वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राजयसभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव, और संगठन प्रभारी नागेंद्र श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें सरकारी कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अगर जानकारी होती तब जरूर आते। वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी के शामिल होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये अच्छी बात है, शामिल होना चाहिए। महापुरूषों का सम्मान होना चाहिए।

Latest News

World News