Trending News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 23rd November , 2022 12:59 pm

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। स्कूल में चार बजे तक विश्राम करने के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी ने कहा कि देश से डर, नफरत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे। आज, भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्य प्रदेश पहुंच गई है। और, इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगी।प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि आज से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। देशवासियों के समर्थन से राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रेम व प्रगति का कारवां मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर दिख रहे राहुल गांधी ने अब मध्य प्रदेश में यात्रा शुरू करते ही भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है। इससे सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं, किसानों और मजदूरों के दिलों में पहले डर फैलाती है और फिर इसे हिंसा में बदल देती है। राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में तय कार्यक्रम से एक घंटे की देरी से दाखिल हुई। राहुल ने गांव के सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद मध्य प्रदेश में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राहुल ने सभा में कहा कि उनकी यात्रा देश में फैलाई जा रही नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा, “भाजपा सबसे पहले युवाओं, किसानों और मजदूरों के दिलों में डर फैलाती है और जब यह डर अच्छी तरह से फैल जाता है तो वह इसे हिंसा में बदल देती है।” राहुल ने भाजपा को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा, “हमने कन्याकुमारी से हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी। इस तिरंगे को श्रीनगर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने दावा किया कि देश का उद्योग जगत, हवाई अड्डे और बंदरगाह केवल तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में हैं और अब रेलवे भी उनके हाथों में जाने वाला है। राहुल ने कहा, “यह अन्याय का हिंदुस्तान है। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। गरीबों को न्याय चाहिए।

राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली बस स्टैंड पर मंच से कहा कि इस प्यार और स्नेह के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जब यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था इतने बड़े देश को पैदल नहीं नापा जा सकता। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह डर फैला कर हिंसा करते हैं। युवाओं में बेरोजगारी का डर मजदूरों में मनरेगा के तहत काम ना देकर डर और किसानों को उपज का सही मूल्य न देकर डर फैलाते हैं।

बोदरली गांव में मंच से राहुल गांधी ने एक बच्चे से नाम और उम्र पूछी। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। फिर 5 साल के रूद्रा को मंच पर बुलाया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता।
बोदरली गांव में मंच से राहुल गांधी ने एक बच्चे से नाम और उम्र पूछी। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। फिर 5 साल के रूद्रा को मंच पर बुलाया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता।
राहुल ने कहा- अगर आपको डॉक्टर बनना है तो मोटी फीस देनी होगी। ऐसे में फीस नहीं चुका पाएंगे तो डॉक्टर की जगह पर मजदूर बनेंगे। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो सपना देखते हैं, वो पूरा कर पाते हैं। पूरी इंडस्ट्री उनके हाथ में। एयरपोर्ट, कंपनी, रेलवे सब उनके हाथ में। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। गरीबों का न्याय चाहिए।

राहुल ने लोक कलाकार रीना पवार से भी सवाल किए। पूछा- जब यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर का क्या रेट थे। तब 400 और अब 12 सौ रुपए। आज पेट्रोल के दाम 100-150 रुपए है। पहले 50 रुपए थे। ये पैसा कहां जा रहा है। तीन-चार उद्योगपतियों के जेब में यह पैसा जा रहा है। खुशी है, एमपी में पहला कदम रखा है। आपके गले मिलेंगे। बातें होंगी। हम 7 घंटे रोज चलते हैं। आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे। धन्यवाद।

भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा अब तक 32 जिलों से गुजर चुकी है। देश का ध्यान सिर्फ राहुल गांधी पर है। 120 यात्री और राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। इन 120 में से करीब एक तिहाई महिलाएं हैं। इनकी औसत आयु इनकी साल है। मध्यप्रदेश के 11 यात्री हैं। इनमें से 4 महिलाएं। सबसे युवा और सबसे सक्रिय भारत यात्री दिग्विजय सिंह हैं। राहुल के अलावा अगर कोई यात्री चलता है तो वो हैं दिग्विजय सिंह। राहुल का 28 नवंबर को 40 मिनट के लिए इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जगह अभी निश्चित नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18 से 20 सवाल लेंगे। 77 दिन में यह 7वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। हम 6 बजे यात्रा शुरू करेंगे। उज्जैन में 29 को पब्लिक रैली होगी। 30 को विश्राम का दिन है। 26 को राहुल महू जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल, छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ सहित सभी विधायक यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल होने के लिए बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24-25 नवंबर को यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को सौंपा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मेहमाननवाजी में आगे रहता है। उम्मीद करता हूं कि मध्य प्रदेश की यात्रा ऐतिहासिक होगी।

बोदरली से प्रारंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे उनके साथ चलने के लिए बार-बार आगे आ रहे हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से सीमित लोग ही उनके पास पहुंच रहे हैं। 1 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा है। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े हुए हैं जो कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है। यात्रा में यह नारा लगाया जा रहा है कि नफरत छोड़ो जोड़ो जोड़ो।

राहुल गांधी गुरुवार को आदिवासी जन नायक टंट्या मामा भील की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और आदिवासियों को संबोधित भी करेंगे। उनके वहां पहुंचने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ौदा अहीर में जनजातीय गौरव यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने 15 नवंबर से प्रदेश में आदिवासियों के संरक्षण से संबंधित पेसा के नियम लागू किए हैं। इसके प्रति जनजातीय समुदाय को जागरूक करने के लिए सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर तक मध्य प्रदेश में रहेगी। राहुल गांधी बुधवार सुबह छह बजे मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम बोदरली पहुंच गई है। वे ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा का रात्रि विश्राम बुरहानपुर में होगा। गुरुवार को यात्रा खंडवा जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी सुबह दस बजे पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदा अहीर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बताया कि प्रदेश में निकाली गईं 17 उपयात्राएं अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगी। प्रत्येक दिन की यात्रा समाज विशेष को समर्पित होगी। एक-एक दिन बलिदानी सम्मान, अन्नदाता सम्मान, दिव्यांग सम्मान, श्रम शक्ति सम्मान, वरिष्ठजन सम्मान, प्रबुद्धजन सम्मान, व्यापार जगत सम्मान, नारी सम्मान, जय जवान सम्मान, खिलाड़ी सम्मान , कला सम्मान, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में होगी।

राहुल गांधी 30 नवंबर को उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 26 नवंबर को डा.भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेंगे और जनसभा भी करेंगे। चार दिसंबर को यात्रा आगर होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक पर वर्चस्व के लिए प्रयासरत हैं। दरअसल, प्रदेश में 47 विधानसभा सीट एसटी के लिए सुरक्षित हैं। इसके अलावा लगभग 30 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें आदिवासी वर्ग की निर्णायक भूमिका रहती है। यह वर्ग चुनाव में जिसके भी साथ रहा है, सरकार उसकी ही बनी है। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस आदिवासी वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भारत यात्री यात्रा मैं आगे आगे चल रहे हैं। यात्रा के आगे आगे केरल से आया बैंड चल रहा है। सड़क के दोनों ओर ग्रामीण कतार में खड़े हैं। राहुल गांधी की यात्रा कुछ ही देर में दरियापुर पहुंचेगी। दरियापुर से पहले जसवंत चौकसे की 95 वर्षीय माताजी व्हील चेयर पर राहुल गांधी का स्वागत करने मुख्य मार्ग पर पहुंची

Latest News

World News