Trending News

कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 90 हजार के पार

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 23rd September , 2020 11:30 am

देश में कोरोना वायरस के केस हर दिन बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 83,347 नए मामलों और 1,085 मौतों के साथ भारत में अब तक 56,46,011 लोग इसकी चपेट आ चुके हैं। इसके अलावा यहां अब तक संक्रमण की वजह से मरने वाला का आंकड़ा 90,020 तक पहुंच गया है। वर्तमान में 9,68,377 सक्रिय मामले शामिल हैं। इसके अलावा 45,87,614 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

देश में लगातार पांचवें दिन कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या संक्रमण के नये मामलों से अधिक रही और पिछले 24 घंटों के दौरान 89 हजार से अधिक लोगों ने इस महामारी को मात दी, जिससे सक्रिय मामलों में और गिरावट दर्ज की गयी तथा यह महज 17.15 प्रतिशत रह गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 89,746 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 45,87,614 हो गयी है। इससे पहले शनिवार को 95,880, रविवार को 94,612, सोमवार को 93,356 और मंगलवार को 1,01,468 लोग स्वस्थ हुए थे।

संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 7,484 की कमी आयी है और अब यह 9,68,377 रह गयी है। सक्रिय मामले शनिवार को 3790, रविवार को 3140, सोमवार को 7525 और मंगलवार को 27,438 कम हुए थे। पिछले 24 घंटे में 83,347 मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 56,460,11 पर पहुंच गयी है। इसी अवधि में 1,085 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 90 हजार का आंकड़ा पार कर 90,020 पर पहंच गयी है। रोगमुक्त होने वालों की दर 81.25 प्रतिशत हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 17.15 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले कम हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इनमें सबसे अधिक 3,053 और लद्दाख में सबसे कम 19 की कमी आयी है।

महाराष्ट्र 2,72,809 सक्रिय मामलों के साथ देश में सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 9,36,554 रोगी ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 392 लोगों की और मौत होने से मृतकों की संख्या 33,407 हो गयी है। वर्तमान में कर्नाटक इस बीमारी से दूसरे स्थान पर है। यहां 93,172 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा चार लाख तीस हजार से अधिक लोग ठीक हो गए हैं और इस बीमारी के कारण 8,228 लोगों की माैत हो गई है।

वहीं 71,465 सक्रिय और 5,62,376 रोगियों के साथ आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 5,461 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,182 की कमी हुई है और राज्य में अब 93,172 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,228 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,32,450 लोग स्वस्थ हुए हैं

इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को कहा कि देश में 22 सितंबर तक परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,62,79,462 है। इनमें 9,53,683 नमूने कल परीक्षण किए गए।

Latest News

World News