Trending News

देश में बढ़ा कोरोना का कहर, कई दिनों बाद कोरोना केस की संख्या 90 हज़ार के पार

[Edited By: Arshi]

Thursday, 6th January , 2022 02:59 pm
भारत मे लगातार कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू करने का ऐलान कर दिया गया है.वहीं, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का भी ऐलान कर दिया है.साथ ही 50% कर्मचारियों के साथ दफ्तर खोलने के आदेश दिये गए है. आपको बता दें कि कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के भारत में कुल मामलों की संख्या 2 हज़ार के पार हो चुकी है. देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 2630 हो चुकी है.
वहीं देश में ओमिक्रोन से अब तक कुल 828 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. भारत में ओमीक्रोन के 2135 मामलों में-

राज्य                                                           मरीज़                

उत्तर प्रदेश                                                 31 मरीज़            
महाराष्ट्र                                                    797 मरीज़
दिल्ली                                                       465 मरीज़
केरला                                                       234 मरीज़
राजस्थान                                                   236 मरीज़
गुजरात                                                      154 मरीज़
तमिल नाडू                                                  121 मरीज़

इस बीच, डेटा में कहा गया है कि 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनवायरस के ओमाइक्रोन संस्करण के कुल 2,630 मामलों का पता चला है.कोविड सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं.  बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,43,21,803 हो गई. राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित वैक्सिनेशन कैंपेन 147.72 करोड़ से अधिक हो गई.

भारत का कोविड-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था. यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई. भारत ने 4 मई, 2021 को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर मील के पत्थर को पार कर लिया.

वहीं, यूपी में सभी स्कूलों को मकरसंक्राति तक बंद करने का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है. यूपी में अब 10वीं क्लास तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे. साथ ही राज्य में नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग (UP Night Curfew New Timing) को भी बढ़ाया गया है. यूपी में 6 जून से रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू  लगाया जाएगा. पहले नाइट कर्फ्यू की शुरुआत रात 11 बजे से होती थी. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार  ने यह भी फैसला लिया है कि राज्य के जिन जिलों में में कोरोना के 1,000 एक्टिव केस हो जायेंगे वहां सिनेमा, जिम, स्पा,बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट सिर्फ 50 फीसद क्षमता के साथ ही संचालित किए जाएंगे.
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मंगलवार शाम उच्‍च अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्देश दिया.
सरकारी आदेश के अनुसार, यूपी के जिन जिलों में हजार एक्टिव केस होंगे वहां शादी में सिर्फ 100 लोगों की शिरकत करने की इजाजत होगी. हालांकि खुली जगह में शादी होने पर उस जगह की 50 फीसदी क्षमता के मुताबिक लोग शामिल हो सकेंगे. हालांकि लोगों की संख्या किसी भी सूरत में 200 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.इसके साथ-साथ प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पहले की कोरोना RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया गया है.
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2038 मामले आए हैं. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3178 हो गई है. राहत की बात यह है कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान नहीं गई है.
देश में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ बीते 24 घंटे में देश में 90 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आये.  बीते 24 घंटों में देश मे कोरोना वायरस के 90,928 नए केस आये बीते 24 घंटे में कोरोना से 19,206  ठीक भी हुए. वही, 534 मौत हुई. अब देश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है. देश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,14,004 हुई, देश में कोरोना से अब तक के कुल 3,43,21,803 ठीक हुए, देश में कोरोना से अब तक कुल 4,82,551 मौत हुई, देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ 0.61%, रिकवरी रेट,98.01%, डेथ रेट 1.38% हुआ.
 
 
 
 
 

Latest News

World News