Trending News

देवरिया में हुए हत्याकांड से पूरा प्रदेश थर्रा गया

[Edited By: Rajendra]

Tuesday, 3rd October , 2023 12:36 pm

देवरिया में हुए हत्याकांड से पूरा प्रदेश थर्रा गया। छह लोगों की एक साथ हुई हत्या से लोगों में दहशत का माहौल है। रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर व पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 12 आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस मामले में 15 हत्यारोपितों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है। रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर व पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 12 आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेम चंद्र यादव की हत्या के प्रतिशोध में लेहड़ा के सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटे की गोली मारकर व पीटकर हुई हत्या के मामले में देर रात पुलिस ने रामजी यादव समेत 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर भी पुलिस व पीएसी तैनात है। सीओ रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी भी मौके पर पुलिस बल के साथ जमे हुए हैं।

इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद मुख्य वजह बताई जा रही है। छह लोगों में से एक जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेमचंद यादव भी था, जिसकी हत्या सत्य प्रकाश दुबे ने की। प्रेमचंद यादव इलाके का दबंग आदमी था। प्रेमचंद यादव ने पहली बार राजनीति के क्षेत्र में अपनी मां चिंता देवी को वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान पद पर उतारा। जिसमें सफलता मिलने के बाद उत्साहित था। उनका कार्यकाल वर्ष 2015 तक था। उसके बाद वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में प्रेमचंद यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर भलुअनी पश्चिम क्षेत्र से चुनाव लड़ा और सफलता भी मिली। प्रेमचंद यादव इस वक्त भी वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ था। वह रुद्रपुर के विधायक रहे मुक्तिनाथ यादव का पक्का समर्थक था। सपा के शासनकाल में मुक्तिनाथ यादव ने भी देवरिया शहर में पुलिस चौकी पर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर खूब किरकिरी हुई थी।

छह लोगों के हत्याकांड की जड़ साधु दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेमचंद यादव के कब्जे में रहता था। भाई सत्य प्रकाश दुबे से अनबन होने के बाद एक दशक पहले साधु दुबे गांव के दबंग प्रेमचंद से जुड़ गया और फिर उसी के यहां भोजन करने के साथ ही रहने लगा। इसी दौरान वह एक ही बार में प्रेमचंद व रामजी यादव ने उसकी भूमि अपने नाम करा ली। इसके बाद से ही प्रेमचंद के वह कब्जे में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार तीन माह से गुजरात में है। वहां किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूर है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसके बारे में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

देवरिया में 6 लोगों की हत्या के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। बीते दिन यहां जमीनी विवाद में एक पक्ष से एक व्यक्ति और दूसरे पक्ष से 5 लोगों की हत्या हुई थी। मृतक सत्यप्रकाश दुबे के बेटी शोभिता द्विवेदी की तहरीर पर 302, 307, 504 जैसी गंभीर धाराओं में हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें 27 लोग नामजद हैं जबकि 50 अज्ञात हैं। पुलिस ने अभी तक 14 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, दूसरी तरफ मृतक प्रेमचंद्र यादव के चाचा ने भी रुद्रपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। पूरे गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती है। 2 कंपनी पीएसी भी तैनात है। हालात तनावपूर्ण हैं लेकिन शांति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों त्वरित सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद दोपहर होते-होते प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से देवरिया पुलिस लाइंस पहुंच गए। दल-बल के साथ दोनों उच्चाधिकारियों ने लेहड़ा टोला में घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां पीड़ित दोनों परिवारों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

Latest News

World News