Trending News

गैंगस्टर विकास दुबे के भाई ने चुपचाप कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को नहीं लगी भनक

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 23rd December , 2020 11:23 am

लखनऊ-गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे ने सरेंडर कर दिया है। दीपक दुबे ने लखनऊ जिला कोर्ट में गुपचुप तरीके से सरेंडर किया है। पुलिस को उसके सरेंडर की भनक तक नहीं लगी। अदालत ने दीपक दुबे को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।

बता दें बिकरू कांड के बाद से दीपक दुबे फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 20 हज़ार का इनाम भी घोषित कर रखा था। लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दीपक दुबे पर जालसाजी करने और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। इसी मामले में दीपक ने सरेंडर किया.विकास दुबे STF के एनकाउंटर में मारा गया था।

गौरतलब है कि दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इससे पहले भी दीपक दुबे ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोरोना निगेटिव रिपोर्ट न होने की वजह से ऐसा हो नहीं सका। एक बार फिर उसने कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह रात से ही कोर्ट परिसर में छिपा हुआ था।

 

Latest News

World News