Trending News

देश में लगातार चौथे दिन 70 हजार से कम आए कोरना के नए मामले

[Edited By: Rajendra]

Thursday, 15th October , 2020 12:12 pm

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। इन सबके बीच अच्छी बात ये है क‍ि देश में जितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं उससे ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। यानी देश में कोरना संक्रमण से ज्यादा र‍िकवरी रेट है। पिछले 15 दिनों से यानी अक्टूबर के महीने में देश में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ये लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना कोरोना के 70 हजार से कम मामले सामने आए हैं। देश में 11 अक्टूबर के बाद यानी 12 अक्टूबर से लगातार 70,000 से कम कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। राहत की बात ये भी है मृतकों का आंकड़ा भी 700 से नीचे पहुंच गया है। देश में ये 18 अगस्त के बाद सबसे कम नए मामले और 28 जुलाई के बाद सबसे कम मौतें हैं।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर और मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। लेकिन भारत रिकवरी रेट के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। भारत में जिस तरह कोरोना के आंकड़ें हैं उससे माना जा रहा है कि देश में अब कोरोना अपने ढलान पर है। सितंबर में जिस तरह से कोरोना का पीक देखने को मिला था, अक्टूबर में यह काफी सुकून पहुंचाने वाला आंकड़ा है।

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेज है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 67,735 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 73.07 लाख हो गई और इनमें से कुल 63,83,441 लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73,07,097 हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 680 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,11,266 हो गई है।

देश में कोविड- 16 के कारण मृत्यु-दर गिरकर 1.52 प्रतिशत रह गई है। अभी 8,12,390 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित हुए कुल लोगों का 11.11 प्रतिशत है। आईसीएमआर के अनुसार, 14 अक्टूबर तक कुल 9,12,26,305 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 11,36,183 नमूनों की जांच की गई।

देश की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 87.36% है। इसके साथ ही देश मे सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से घट रही है। बीते 24 घंटों में देश में 14,486 सक्रिय मामले कम हुए है। कोरोना एक्टिव केस की दर 11.12% है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है। छले 24 घंटे में देशभर में 11,36,183 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.12 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। भारत से अधिक सिर्फ अमेरिका में भी 12 करोड़ टेस्ट किए गए हैं।

इससे पहले कल यानी बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 63,509 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 730 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 55,342 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 760 लोगों की मौतें हुई थी। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 66,732 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 816 लोगों की मौतें हुई थी।

- महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1,96,761 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक इससे 40,701 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

- दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 21,903 हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या 5898 लोगों की मौत हो चुकी है।

- तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 42,566 है। वहीं मरने वालों की संख्या 10,423 है।

- उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 36,898 पहुंच चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या 6507 पहुंच चुकी है।

- बिहार अबतक 1,99,549 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि जबकि 967 मरीजों की मौत हो चुकी है।

- पश्चिम बंगाल में 31,505 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 5,808 पहुंच चुकी है।

- असम में संक्रमितों की संख्या 29,307 है। यहां अबतक 834 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3 करोड़ 84 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 10 लाख 91 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। अमेरिका के बाद भारत विश्व का दूसरा देश बन गया है जहां कोरोन संक्रमितों की संख्या 73 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत और अमेरिका में अब तकरीबन 6 लाख का अंतर बचा है।

Latest News

World News