Trending News

24 घंटे में कोरोना वायरस के भारत में 98 हजार के करीब मामले

[Edited By: Rajendra]

Thursday, 17th September , 2020 11:10 am

भारत में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 90 हजार से 1 लाख के बीच मामले सामने आ रहे हैं। वहीं हर रोज 1000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के भारत में 98 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। और 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97,884 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1132 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 51,18,254 हो गयी है। जिसमें 10,09,976 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 40,25,080 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 83,198 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में अब तक 6 करोड़ 5 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 16 सितंबर तक 6 करोड़ 05 लाख 65 हजार 728 (6,05,65,728) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 16 सितंबर को 11,36,613 टेस्ट किये गए हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा केस आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 11,21,221 हो गया। कल आंध्रप्रदेश में भी 8835 नए मामले सामने आए, इसे मिलाकर राज्य में कुल केस 5,92,760 हो गए। तमिनलनाडु में भी 5652 नए मामले दर्ज किए गए. इन्हें लेकर कुल संक्रमितों की संख्या 5,19,860 हो गई।

चौथे नंबर पर 9725 नए मामलों के साथ कर्नाटक में 4,84,990 कुल केस हो गए। वही यूपी में 24 घंटे में 6229 नए मामले सामने दर्ज किए गए. इसे मिलाकर कुल पीड़ितों की संख्या राज्य में 3,30,265 हो गई।

दिल्ली की सूरत भी बदलती नहीं दिख रही। बुधवार की शाम राजधानी में 24 घंटे में 4473 मामले दर्ज किए गए। यहां एक दिन में ये अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमण है। नए केस मिलाकर दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 2,30,269 हो गई है। बढ़ते खतरे से सचेत होते हुए गुजरात सरकार ने अहम फैसला लिया है। 21 सितंबर से केन्द्र सरकार ने 9वीं से 12वीं क्लास के लिए स्कूल खोलने को कहा है. लेकिन रुपाणी सरकार ने तय किया है कि फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे।

Latest News

World News