[Edited By: Punit tiwari]
Friday, 5th March , 2021 05:01 pmमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है, साथ ही एक जवान घायल है। महाराष्ट्र सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए भेजी जा रही हैं। ये मुठभेड़ गढ़ चिरौली और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एटा पल्ली में हो रही है। भामरागढ़ तहसील के जंगलों में स्थित आबुजमाड़ पहाड़ी पर करीब 12 घंटे से मुठभेड़ चल रही है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त कमांडो की टुकड़ी को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद नक्सलियों के बड़े ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला है।
बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी पहाड़ी पर है जबकि नक्सलियों ने पैदल पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया है. नक्सलियों की ओर से धुआंधार फायरिंग की जा रही है। वहीं गढ़चिरौली के SP ने बयान जारी किया है कि, अभी आपरेशन जारी है। अधिक जानकारी अभी नही दे सकते है। फिलहाल C-60 कमांडों टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सूत्रों से ये जानकारी भी मिली है कि करीब 270 पुलिसकर्मी भी मौके पर भेजे गए हैं, इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा वायुसेना से भी मदद मांगी थी।