Trending News

राजधानी लखनऊ में युवक की चाकू मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 12th March , 2021 02:48 pm

लखनऊ-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोहनलालगंज का है। जहांएक युवक की शुक्रवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव से कुछ दूर पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसके बाद शव की शिनाख्त बंथरा के बनी के रहने वाले मनीष के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कल्ली पूरब के बाबू खेड़ा में कुछ लोग प्लॉटिंग कर रहे हैं। इसी साइट के पीछे खेत में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सीने पर चोट के गंभीर निशान थे। प्लाटिंग साइट पर एक अज्ञात बाइक खड़ी मिली।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। बाइक नंबर के जरिए पुलिस मृतक के गांव बनी पहुंची। इस दौरान पता चला कि बनी गांव निवासी मनीष गुरुवार सुबह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था और अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके बाद पुलिस ने परिवारजन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अनीस ने शव की पहचान अपने भाई मनीष के रूप में की।

 

Latest News

World News