[Edited By: Punit tiwari]
Friday, 23rd April , 2021 01:03 pmलखनऊ- उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में मंत्री विधायक भी आ रहे हैं। औरेया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश दिवाकर का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गये थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
#UPCM श्री @myogiadItyanath जी ने विधायक श्री रमेश चन्द्र दिवाकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 23, 2021
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुये लिखा कि, ये दुखद है। उन्होंने परिजनों को दुख से उबरने की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनको गंभीर अवस्था मे मेरठ मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस बीच फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। विधायक की मौत गुरुवार देर रात हुई।