Trending News

उन्नाव केस- पीड़ित परिवार को पुलिस के खुलासे पर भरोसा,कहा-दोषियों को हो फांसी

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 20th February , 2021 12:25 pm

उन्नाव कांड में पुलिस के खुलासे के बाद पीड़ित परिवार ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने खुलासे को सही बताते हुए कहा कि या तो पकड़े गए लोगों को फांसी पर चढ़ाया जाए या फिर इनका एनकाउंटर किया जाए।

मृतक लड़की की मां ने कहा कि 'जैसे हमारी लड़की को तड़पा-तड़पा के मारा है, वैसे ही उन मुल्जिमों को सजा दी जाए। फांसी दीजिए उनको, जैसे हमारी लड़की तड़प-तड़प के मरी है, वैसे ही उसको मारना। हमको आंखों से दिखा देना। जितने मिले उतने को सजा दीजिए, फांसी दीजिए जितने भी लोग हों।

वहीं, उन्नाव कांड में दूसरी मृतका के पिता ने कहा कि खुलासे से हम संतुष्ट हैं। पुलिस ने, सबने हमारी बहुत मदद की। हमें संतुष्टि तब होगी जब इनका एनकाउंटर होगा या इनको फांसी होगी। हमारा कहना है कि इससे (आरोपियों) और पूछा जाए और लोग निकलेंगे। उससे कुबूल कराया जाए, पूछा जाए इसने हमारे गांव में क्या-क्या किया? हम बहुत प्रसन्न हैं, ऐसा ही प्रशासन होना चाहिए। हमको सुरक्षा दी। इसका (आरोपी) एनकाउंटर किया जाए, इसको फांसी दी जाए और इससे पूछा जाए और कितने लोग और कितने लड़कियों के साथ ऐसा किया है। अभी और निकलेंगे मैं कह रहा हूं। बता दें कि पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक कांड को अंजाम एकतरफा प्यार के चक्कर में दिया था। 

Latest News

World News