Trending News

एड शूट के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के तीन धुरंधर

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 5th April , 2021 04:40 pm

नई दिल्ली- पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। आईपीएल 2021 से पहले मुंबई इंडियंस के 3 धुरंधर एक एड शूट के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह खुद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ मस्ती कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल टूर्नामेंट को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुंबई इंडियंस का ये पांचवां आईपीएल खिताब था। मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल जीतने वाली इकलौती टीम है। मुंबई इंडियंस टीम में कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। साथ ही सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल है। वहीं पांड्या ब्रदर्स और कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी से मुंबई का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत है। गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के पास सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट है। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल भी मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल है।

Latest News

World News