Trending News

पीवी सिंधु ने रचा कीर्तिमान, वर्ल्ड चैंपियन को बॉलीवुड से मिला कुछ ऐसा रिएक्शन

[Edited By: Admin]

Monday, 26th August , 2019 01:13 pm

बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को हराकर यह कीर्तिमान रचा। सिंधु की इस जीत को लेकर पूरा देश खुशी मना रहा है और हर कोई सिंधु को बधाई दे रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक हर कोई सिंधु की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दे रहा है और इस ऐतिहासिक जीत के सहारे भारत का नाम ऊंचा करने के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है।

बॉलीवुड ने भी देश की बेटी के इस कीर्तिमान को काफी सराहा। इसी क्रम में शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, सुनील शेट्टी, तापसी पन्नू, अर्जुन कपूर जैसी कई हस्तियों ने पीवी सिंधु को बधाई दी और उनका शुक्रिया अदा किया। पीवी सिंधु की जीत के बाद शाहरुख खान ने लिखा, 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर हमें कर दिया।'

वहीं अनुष्का ने लिखा, 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय पीवी सिंधु... शानदार प्रदर्शन... बधाई।

अनुपम खेर ने कहा, 'वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। आपकी जीत ने हमें विश्व विजेता बना दिया। जय हो, जय हिंद।'

 

Twitter पर छबि देखें

करण जौहर ने लिखा, 'भारत के लिए गर्व का दिन है। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनने का खिताब जीतने पर पी.वी. सिंधु को बधाई।'

 अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, 'ब्रावो चैंपियन, प्राउड इंडियन।'

 
Twitter पर छबि देखें

Twitter पर छबि देखें

बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा कई राजनीतिक और खेल से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में सिंधु के अब पांच पदक हो गए हैं। इनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार सिंधु ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही 2017 के फाइनल में आकुहारा से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। 

Latest News

World News