Trending News

महाराष्ट्र: नागपुर के बाद अकोला में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, 15 से 21 मार्च तक रहेगी सख्ती

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 12th March , 2021 01:00 pm

महाराष्ट्र के अकोला में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। नागपुर के बाद अब अकोला में भी 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन में जरूरी सेवा में छूट रहेगी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के शहर अकोला में 15 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक घर से बाहर निकलने की अनुमति किसी को नहीं होगी। हालांकि जरूरी सेवाओं मे थोड़ी ढील दी गई है।

नागपुर में भी लगा है 15 से 21 मार्च तक लगा है लॉकडाउन

आपको बता दें कि नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की थी। इसकी वजह ये है कि जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है।

देश भर में कोरोना  के मामलों में बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ रही है। महाराष्ट्र  के कुछ इलाकों में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं। इन इलाकों में लॉकडाउन  लगाने का फैसला लिया जा सकता है। इसकी वजह है यहां लगातार बढ़ते कोरोना के मामले। पहले ही कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती इलाके में दोबारा से लॉकडाउन लगने की संभावना है और आज अकोला में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Latest News

World News