Trending News

6वीं बीवी की 'चाहत ने कराया बंटाधार', 5वीं बीवी ने पुलिस के सामने खोला 'बड़ा राज'

[Edited By: Admin]

Tuesday, 15th October , 2019 04:10 pm

यूपी के मुरादाबाद से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वसीम अहमद नाम के शख्स को छठी शादी करना महंगा पड़ गया। वसीम की पांचवी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वसीम की पहले से ही पांच बीवियां है और वह छठी शादी करने के लिए जा रहा था। लेकिन छठी शादी करने का उसकी पांचवी पत्नी ने विरोध किया, तो उसने उसे तलाक दे दिया। बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर महिला से स्टाम्प पर लिखवा लिया। वहीं, पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मामला मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र मुफ्ती टोला का है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सिरमन अजीम की तहरीर पर सोमवार को उसके पति वसीम अहमद के खिलाफ मारपीट धमकी देने और मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले वसीम अहमद से हुई थी। 17 जून को आरोपी वसीम ने सिरमन अजीम को उसके भाई अब्बास के सामने तीन तलाक दे दिया। बाद में भाई को जान से मारने की धमकी देकर महिला से स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया।

वहीं, सिरमन डर के कारण दिल्ली अपनी बहन के घर चली गई। वहां से लौटकर उसने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि वसीम अहमद ने 5 शादियां कर रखी हैं। अब पांचवी पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिरमन अजीम पति को कई शादियां करने से मना करती थी। इसी को लेकर विवाद होने पर उसने तीन तलाक दिया था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Latest News

World News