Trending News

राम भक्ति या 'डिजिटल आतंकवाद': विवादों में छाया 'जो न बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान' गीत

[Edited By: Admin]

Friday, 26th July , 2019 04:49 pm

अपने एक और विवादित गाने 'जो न बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान' की वजह से  यूपी के गोंडा निवासी गायक वरुण और उसके साथी कलाकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हजरतगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस उन्‍हें ग‍िरफ्तार करने की बात से इंकार कर रही है। वहीं हजरतगंज थाने में वरुण के पिता ने बताया कि पुलिस तड़के तीन बजे उनको लेकर आई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=u5BbJJx5xz8

Image result for jo na bole jai shri ram

जानिए क्या है मामला

गायक वरुण बहार गोंडा के मनकापुर थाने के बन्दरहा गांव का निवासी है। वरुण के पिता ने बताया कि वह पिछले 15 साल से गायकी कर रहा है। देशभर में कई जगह मंचों पर गाना गा चुका है। पुलवामा अटैक के बाद भी उसने कई देशभक्ति के गीत गए थे, ज‍िसे लोगों ने बहुत पसंद क‍िया था। कुछ दिनों पहले वह जिस कंपनी में गाना गाता था, वहां पर उसे इस गाने की लाइन दी गई थी। गाना जब यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ तो कई लोगों ने इसका विरोध किया।

गाने को ब्‍लॉक करने के बाद मांगी थी माफी

Image result for jo na bole jai shri ram

वरुण के प‍िता ने बताया कि लोगों की भावनाएं आहत होने की बात मालूम पड़ने पर  उसने कंपनी वालों से बात की, जिसके बाद से विवादित गाने को ब्‍लाक कर दिया गया था। इसके साथ ही लोगों की भावनाओं के आहत होने पर माफी भी मांग ली थी। वरुण के पिता ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने रात तीन बजे उसे हिरासत में लिया था। वरुण के साथ उसके साथी गीतकार मुकेश पांडेय और संतोष यादव को भी पुलिस साथ ले गई। हालांकि पुलिस हिरासत में लेने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। अधिकारियों के आदेश पर होगी आगे की कार्रवाई। वहींं एसएसपी ने  बताया क‍ि पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें गायक, लेखक और बनाने वाले है। त्रिवेणीनगर के राजेश वर्मा ने गोण्डा पक्षीविहार के संतोष यादव व मुकेश पांडेय से गीत लिखवाया था, ज‍िसे वरुण उपाध्याय उर्फ बाहर ने गया था। सभी के बयान दर्ज किए गए हैं।

वरुण बहार पहले भी ऐसे कई वायरल गाने गा चुके हैं. पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर '44 के बदले 444' और DJ बजाओ मोदी योगी की सरकार है- जैसे कई गीतों को यूट्यूब पर काफी व्यूज मिले।  

देश में हो रहीं मोब लिंचिंग जैसी घटनाओं के बावजूद इस तरह का विवादित गाना गाने वाले वरुण बहार एक लो ग्रेड भोजपुरी सिंगर हैं जो यूट्यूब के लिए गाने बनाते है। वरुण बहार का सिर्फ ये ही नहीं बल्कि दूसरे गाने भी बेहद अश्लील और आपत्तिजनक हैं। यूट्यूब पर वरुण बहार के गानों की कोई खास रीच भी नहीं है, देखकर ऐसा लगता है जैसे फेमस होने के लिए ही वरुण बहार ऐसे काम करते हों। 

Image result for jo na bole jai shri ram

डिजिटल टेरेरिस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी कर चर्चा में आए पत्रकार प्रशांत कनौजिया उर्फ पीके ने भी इस वीडियो को देश में डिजिटल टेरेरिस्म (डिजिटल आतंकवाद) का नमूना बताते हुए ट्विटर पर शेयर किया है। एक धर्मविशेष को समर्थन देने वाले इस वीडियो को पीके ने शेयर करते हुए लिखा है डिजिटल टेरेरिस्ट।

प्रशांत ने ट्वीट में लिखा है, 'भारत एकमात्र देश है जहां आतंकवादी अपना म्यूजिक वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर चलाते हैं। इस मामले में तालिबान और आईएसआईएस भी इस तकनीक तक नहीं पहुंच पाए हैं। डिजिटल इंडिया के साथ डिजिटल आतंकवाद...' इसके साथ ही पीके ने हैशटैग डिजिटल टेरेरिस्ट भी लिखा।

Prashant Kanojia (PK) @PJkanojia

भारत एक मात्र देश है जहां आतंकवादी अपना म्यूजिक वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर चलाता हैं। इस मामले में तालिबान और ISIS इस तकनीक तक नहीं पहुंच पाया है। डिजिटल इंडिया के साथ डिजिटल आतंकवाद...

Embedded video
 

... तो भी बोलूंगा जयश्रीराम

गीत पर बवाल मचने के बाद इसे लिखने वाले संतोष यादव ने वरुण के साथ एक वीडियो जारी किया है। जिसमें संतोष यादव कहते हैं कि उन्होंने गाने में किसी समुदाय का नाम नहीं लिया है। फिर धर्म के लिए हमें फांसी भी चढ़ाई गई तो भी हम जयश्रीराम कहते रहेंगे। वीडियो में वरुण बहार और संतोष यादव हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल आदि हिंदू संगठनों से मुश्किल वक्त में मदद मांगते दिखाई देते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=yOrGhxRF4zI

Latest News

World News