Trending News

IPL: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर अक्षर पटेल हुए कोरोना पॉजिटिव

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 3rd April , 2021 02:56 pm

नई दिल्ली-आईपीएल 2021की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नमेंट शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षर पटेल सारे प्रोटोकॉल्स के साथ आइसोलेशन में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बड़ा झटका है। दिल्ली को अपना मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मुंबई में खेलना है।

कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतिश राणा के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले अक्षर पटेल दूसरे क्रिकेटर हैं। 22 मार्च को संक्रमित होने के बाद गुरुवार को नीतिश की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बता दें कि अक्षर पटेल आईपीएल के कुल 97 मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 30.70 की औसत से 70 विकेट हासिल किये हैं।

इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 7.29 का रहा है। वह पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आईपीएल 2020 में उन्होंने 15 मैचों में 6.41 की बेहतरीन इकॉनामी रेट के साथ 9 विकेट हासिल किये थे। यह खिलाड़ी निचले क्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी पहचाना जाता है।

Latest News

World News