Trending News

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, 317 रन से जीता मैच,सीरीज में की 1-1 की बराबरी

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 16th February , 2021 12:42 pm

भारतीय टीम ने चेन्नई में पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले लिया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में उसने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम की शानदार जीत के हीरो आर अश्विन रहे. उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट लिए और शतक जड़ा. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 164 रनों पर आउट हो गई।

यहां देंखे LIVE स्कोर

12:34 PM: भारत ने 317 रनों से जीता दूसरा टेस्ट मैच। दूसरी पारी में इंग्लैंड 164 रन बनाकर हुई ऑलआउट। सीरीज 1-1 से बराबर। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप हुए मोईन अली। मोईन ने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली।

12:21 AM: 51.1 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए ओली स्टोन।

12:13 AM: 49.2 ओवर में अक्षर की गेंद पर रूट ने थमाया रहाणे को कैच। रूट ने 33 रनों की पारी खेली। 50 ओवर के बाद इंग्लैंड 116/8, भारत जीत के दो विकेट दूर।

12:08 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, नए बल्लेबाज मोईन अली क्रीज पर आए हैं। 49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 116/7, जो रूट 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:30 AM: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 116/7। भारत जीत से तीन विकेट दूर।

11:11 AM: 43.4 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ओली पोप ने दिया ईशांत शर्मा को कैच। इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। 44 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111/6, रूट 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज बेन फोक्स आए हैं।

11:05 AM: 42 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 107/5, जो रूट 28 और ओली पोप 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:48 AM: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका। अश्विन की गेंद पर स्टोक्स ने थमाया कोहली को कैच। स्टोक्स 8 रन बनाकर आउट हुए। 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 91/5, रूट 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज ओली पोप आए हैं।

10:25 AM: 34 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 88/4, रूट 20 और स्टोक्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:09 AM: 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 79/4, जो रूट 15 और स्टोक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:54 AM: 25.1 ओवर में अश्विन की गेंद पर स्टंप आउट हुए लॉरेंस। इंग्लैंड को लगा चौथा झटका। लॉरेंस ने 26 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स आए हैं। 26 ेओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/4, जो रूट 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:52 AM: 25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 66/3, लॉरेंस 26 और रूट 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को अभी 416 रनों  की जरूरत है। 

09:37 AM: 21 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 57/3, जो रूट 4 और लॉरेंस 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:32 AM: चौथे दिन का खेल शुरू। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और लॉरेंस क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए अभी 429 रनों की दरकार है और उसके सात विकेट बचे हुए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं। 

Latest News

World News