Trending News

यूपी में महिलाएं कितनी सुरक्षित- मैनपुरी से बस में आ रही महिला के साथ बस रोक कर छेड़छाड़

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 29th September , 2021 03:59 pm

रात में महिलाओं का यूपी में निकलना यहां कितना सुरक्षित है, यह नहीं कहा जा सकता। कल  रात नोएडा के सेक्टर-44 में एक महिला के साथ जो हुआ उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मैनपुरी से आई इस महिला को अकेला पाकर मिनी बस से उतरने से रोका गया। फिर बस सर्विस रोड पर लगाकर चालक ने महिला से छेड़छाड़ की। फिर इस महिला ने शोर मचाकर भीड़ जुटाई और खुद को बचाया। सेक्टर-39 थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला मैनपुरी से बस से सोमवार रात नोएडा आ रही थी। परी चौक पर बस ने उतार दिया। फिर वहां से नोएडा के सेक्टर-37 आने के लिए महिला ने एक मिनी बस पकड़ी जो कि वहां सवारी भर रही थी। महिला का आरोप है कि सोमवार रात 10 बजे करीब मिनी बस का चालक उसे लेकर सेक्टर 37 पहुंचा।

सुनसान जगह पर ले गया
जब महिला बस से उतर कर घर जाने लगी तो बस चालक ने उसे रोक लिया। इसके बाद बस को सेक्टर 44 के पास सर्विस रोड पर सुनसान जगह में ले गया। वहां उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सेक्टर-39 प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि आरोपित का नाम दस्तगीर खान है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बस में हो चुकी है रेप की घटना
जून-2020 में प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एक बस में भी एक महिला से रेप की घटना हुई थी। यह केस सेक्टर-20 थाने में दर्ज हुआ था। उस केस के बाद पुलिस ने सतर्कता के दावे किए थे। वह पीड़िता भी अपने बच्चों के साथ यहां नोएडा अपने पति के पास आ रही थी। मतलब यह कि पीड़िता अकेली थी।

Latest News

World News