Trending News

कानपुर-मामूली विवाद के चलते होटलकर्मी की रॉड मारकर बेरहमी से हत्या

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 27th February , 2021 06:29 pm

कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के कोपरगंज में मामूली विवाद पर होटल लग्जरी इन के कर्मचारियों ने प्रिंस होटल में काम करने वाले अमन बाजपेई की रॉड से पीटकर की हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

इस घटना के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जनाकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर बहस के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। भीर हालत में सहकर्मचारी उसे उर्सला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर कलक्टरगंज और बादशाहीनाका थाने का फोर्स पहुंचा लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कराई है।

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के नौघड़ा निवासी अमन बाजपेई कोपरगंज स्थित प्रिंस होटल में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह घंटाघर से अंडे लेकर वापस होटल पर पहुंचा। तभी किसी बात पर पड़ोस के होटल लग्जरी इन के कर्मचारी से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से अमन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद होटल मैनेजर और अन्य लोग पहुंचे। सह कर्मचारी गंभीर घायल अमन को तुरंत उर्सला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Latest News

World News