Trending News

PHOTOS: शादी करने आया था दूल्हा और अब उठ रही अर्थी, दुल्हन बेहोश

[Edited By: Admin]

Tuesday, 9th July , 2019 05:21 pm

बिहार की राजधानी पटना में बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात के साथ खुशियां आयीं और जयमाला की रस्म हुई। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को देखा।

मातम में बदà¤⊃2;ी खुशी : शादी करने आया दूà¤⊃2;्à¤⊃1;ा, बारात के साथ विदा à¤⊃1;ुई अर्थी, ये à¤⊃1;ै पूरा मामà¤⊃2;ा

इसके बाद फोटो सेशन चल ही रहा था कि मंच पर बैठे दूल्हे और उसके भाई को गोली लगी और अफरा-तफरी मच गई। ये देखते ही दुल्हन बेहोश हो गई और लोग दूल्हे को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूल्हे के भाई की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

रोते-बिà¤⊃2;खते मृतक के परिजन।

रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे पटना शाहपुर में रहने वाले भूलेटन राय के यहां बारात आई थी। हरशामचक दियारा निवासी मदन राय के बेटे सत्येंद्र की शादी भूलेटन की बेटी से हो रही थी। जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की।

इस दौरान गोली पिस्टल में अटक गई। दूल्हे का भाई पिस्टल से गोली निकालने की कोशिश करने लगा। इतने में पिस्टल दोबारा चली और गोली दूल्हे के पैर में लगी। गोली लगने से दूल्हे का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने से दूल्हे की मौत हुई। वहीं, भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

Latest News

World News