Trending News

ग्रेटर नोएडा: कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 24th April , 2021 01:06 pm

नोएडा- बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोग मानसिक तनाव में जाने लगे हैं। इसी कड़ी में कोरोना पॉजिटिव एक महिला डॉक्टर ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। जहां पैरामाउंट हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली 30 साल की महिला डॉक्टर में 2 दिनों पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला के अलावा उसका पति भी कोरोना संक्रमित पाया गया था।

बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर किसी अस्पताल या क्लिनिक में कार्यरत थी। कुछ दिनों से महिला की तबियत खराब चल रही थी। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने अपनी कोरोना की जांच करवाई। जिसमें महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई थी। जब से महिला मानसिक तनाव में चल रही थी। महिला के अलावा उनका पति भी कोरोना वायरस संक्रमित था। जिसके चलते महिला ने शनिवार की सुबह अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

Latest News

World News