Trending News

वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के साथ हुआ फ्रॉड, यहां जानिए आरती को किसने दिया धोखा

[Edited By: Admin]

Saturday, 13th July , 2019 04:05 pm

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ फ्रॉड हो गया है। आरती ने अपने साथ हुए फ्रॉड की एफआईआर ईओडब्ल्यू सेल में दर्ज कराई है। आरती ने बताया कि वो रोहित कक्कर नाम के एक शख्स की फर्म में पार्टनर थीं। दिल्ली के अशोक विहार बेस्ड फर्म पर आरती सहवाग का आरोप है रोहित कक्कर समेत करीब 6 दूसरे लोगों ने उनके साथ धोखा किया।

Image result for virendra sehwag wife

इस फर्म के लोगों ने बिना आरती सहवाग की जानकारी के एक दूसरी फर्म बिल्डर कंपनी को बताया कि उनकी फर्म के साथ वीरेंद्र सहवाग जैसे फेमस क्रिकेटर की पत्नी जुड़ी हैं और इसमें उनके पति के नाम का भी इस्तेमाल किया और उस फर्म से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए का लोन लिया। जिसके लिए आरती सहवाग के फर्जी दस्तखत भी किए।

Image result for virendra sehwag wife

आरती का आरोप है जब वो पार्टनर बनी थीं तो यह बात तय हुई थी कि बिना उनकी इजाजत के कोई काम नहीं होगा। फिलहाल आरती सहवाग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू सेल ने आरोपियों के खिलाफ 420 धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरती सहवाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (ठगी और बेईमानी), धारा 468 (जालसाजी), 471 (जालसाजी दस्तावेज) और धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

Latest News

World News