Trending News

अजब-गजब: जहरीले सांप को चबाकर कर दिए चार टुकड़े, अब जान बचाना हुआ मुश्किल

[Edited By: Admin]

Monday, 29th July , 2019 05:23 pm

यूपी के एटा में बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सांप को अपने दांतों से काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जिसने सांप को काटा उसका नाम राज कुमार बताया जा रहा है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, वो अभी गंभीर स्थिति में है और डॉक्टर्स उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Image result for सांप को काटा एटा

थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के असरौली में जहरीले सांप को दांतों से चबाकर मारने वाले शख्स शख्स के पिता बाबू राम ने कहा कि जिस वक्त उसने सांप को काटा उस वक्त वो नशे में था। राज कुमार के पिता ने ANI से बात करते हुए कहा- 'मेरा बेटा नशे में था। सांप घर में आया और उसे काट लिया। जिसके बाद उसने सांप के टुकड़े कर दिए। उसकी स्थिति अभी गंभीर है। हम उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।'

Image result for सांप को काटा एटा

जिसने राज कुमार का इलाज किया, उन्होंने कहा- 'मरीज मेरे पास आया और कहा कि उसने सांप को काटा है। मैंने समझा सांप ने उसे काट लिया है। उसकी हालत काफी गंभीर है. उसको दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है।' घटना के बाद राज कुमार के परिवार ने सांप का अंतिम-संस्कार किया।

Image result for सांप को काटा एटा

Latest News

World News