Trending News

महाराष्ट्र में कोरोना हुआ फिर बेकाबू, नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 11th March , 2021 03:05 pm

नई दिल्ली महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। उद्धव ठाकरे सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक जिले में पूर्णत लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है, जिसकी जानकारी नागपुर जिला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने दी है।, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी।

मंत्री नितिन राउत ने लॉकडाउन की जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, गुरुवार को करीब ढाई महीने बाद संक्रमण के 22 हजार से अधिक नए केस सामने आए।

लॉकडाउन के दौरान ये सेवाएं रहेंगी जारी

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अन्य आवश्यक सेवाओं के साथ सब्जी और दूध की दुकानें भी चलती रहेंगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं अस्‍पतालों, परिहवन के साधन जैसे हवाई अड्डों, रेलवे स्‍टेशन, बस, सहित खाद्य एवं आवश्‍यक वस्‍तुओं को ले जाने वाले माहवाहक के सभी प्रकार के पर‍िवहन को छूट रहेगी। मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर हॉस्पिटल में मेडिकल सेवाएं ले सकेंगे।

देश के कुल केस में 60 फीसदी महाराष्ट्र से

महाराष्ट्र में बुधवार को 13659 नए कोविड​-19 मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई, जो देश के रोजाना नए मामलों का लगभग 60 प्रतिशत है। विशेष रूप से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सहित छह राज्यों ने पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए कोरोना वायरस मामलों में 85.91 प्रतिशत का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सूचित किया।

154 दिन बाद महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक केस

महाराष्ट्र में पिछले साल 7 अक्टूबर को कोरोना के 14,578 नए मामले सामने आए थे। इसके ठीक 154 दिन बाद यानी 10 मार्च को महाराष्ट्र में 13,659 नए मामले सामने आए हैं। 10 मार्च को महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 54 लोगों की जान गई। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना के 22,52,057 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 52,610 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत का कोरोना ट्रैकर

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,85,561 हुई। 126 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,58,189 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए केस की कुल संख्या 1,09,38,146 है।

Latest News

World News