Trending News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, 5 जवान हुए शहीद, दो नक्सली ढेर

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 3rd April , 2021 04:56 pm

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षा बलों के 5 जवान शहीद हो गए। जबकि दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। शहीद हुए जवान 3 डीआरजी और 2 कोबरा के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान दो नक्सली भी मारे गए हैं। जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

यह एनकाउंटर बीजापुर के टेकुलगुड़ा इलाके में हुआ है। मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र के सिलगेर के जंगलों में हुई है। बताया गया है कि झीरम हमले का मास्टरमाइंड हिड़मा सिलगेर गांव का ही रहने वाला है। इसी बीच घायल जवानों के रेस्क्यूग के लिए दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर बीजापुर भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर 200 से ज्यादा नक्सली हैं और लगातार फायरिंग हो रही हैं।

डीजीपी डीएम अवस्थीं ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई अन्य गंभीर तौर पर घायल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है लेकिन फिलहाल उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बड़ा एनाउंटर चल रहा है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदराज पी ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 

 

 

Latest News

World News