Trending News

'कुतिया का परित्याग': पढ़िए पड़ोसी कुत्ते से ‘अवैध संबंध’ रखने वाली इस कुतिया की 7 बड़ी खूबियां

[Edited By: Admin]

Wednesday, 24th July , 2019 05:38 pm

'कुतिया का परित्याग' किए जाने का मामला मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियां बना हुआ है। यह चौंकाने वाला यह मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। साथ ही इस 3 साल की सफेद पोमेरियन कुतिया की कहानी बड़ी अनोखी है। कथित तौर पर इस कुतिया को तिरुवनंतपुरम के एक बाजार के पास पाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dog-2.png

इस 3 साल की पोमेरियन नस्ल की सफेद कुतिया को उसके मालिक ने घर से सिर्फ इसलिए निकाल दिया, क्योंकि उसे शक था कि पड़ोस में रहने वाले कुत्ते से उसके अवैध संबंध है। इतना ही नहीं उसके मालिक ने कुतिया के कैरेक्टर पर सवाल उठाकर उसे चकाई स्थित वर्ल्ड मार्केट के बाहर छोड़ दिया।

 kerala pomeranian abandoned by owner claims it had illicit relationship

मालिक द्वारा इस नोट में लिखा गया कि...

  1. ‘यह एक समझदार कुतिया है।
  2. इसे ज्यादा खाने की जरूरत नहीं है।
  3. इसे कोई बीमारी भी नहीं है।
  4. यह हफ्ते में 5 बार नहाती है और हां, यह सिर्फ भौंकती है।
  5. इसने बीते 3 साल में किसी को नहीं काटा है।
  6.  यह ज्यादातर दूध, बिस्कुट और अंडे ही खाती है।
  7.  यह अच्छी आदतों वाली है इसे इसलिए छोड़ा जा रहा है क्योंकि इसका पड़ोस के कुत्ते से ‘अवैध संबंध’ है’।

Latest News

World News