Trending News

प्यार या साजिश: आगरा में चर्चा का विषय बना 'जिम कांड', लड़का और लड़की के फेसबुक अकाउंट डिलीट

[Edited By: Admin]

Monday, 22nd July , 2019 02:42 pm

यूपी के आगरा में 'जिम कांड' चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक शादीशुदा लड़का, लड़की को लेकर फरार हो गया। दोनों के मजहब अलग हैं। घटना में पुलिस को प्रेम कहानी कम साजिश ज्यादा नजर आ रही है। घटना से एक दिन पहले युवक ने अपने परिवार और रिश्तेदार को शहर से भगा दिया था। मामला जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन का है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Related image

लड़की आगरा के बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है। वह मानस नगर में डायमंड जिम जाया करती थी। जगदीशपुरा के डबल स्टोरी, खतैना का रहने वाला दानियल खान भी उसी जिम में जाता था। पांच जुलाई की सुबह लड़की घर से बाहर निकली थी। साढ़े सात बजे तक वापस नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। उसके बारे में पता करने के लिए घरवाले जिम पहुंचे। वहां पता चला लड़की उस दिन आई ही नहीं थी। घरवालों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लड़की सुबह साढ़े चार बजे घर से निकली थी। यह देख घरवालों को शक हुआ। छानबीन शुरू की। उसकी एक सहेली से संपर्क किया। सहेली ने छूटते ही कहा कि जिम में आने वाले दानियल से जानकारी लो वही लड़की के आस-पास मंडराया करता था। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया। वह शरीफ बना रहा। पुलिस को गुमराह कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसके बाद से उसका भी कोई सुराग नहीं है।

Image result for indian girl in gym

भाजपा नेताओं ने एसएसपी को बताया कि जगदीशपुरा पुलिस ने पहले दिन घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत अपहरण किया गया है। युवती व्यापारी परिवार से है। उसके खाते में लाखों रुपये जमा हैं। युवती और आरोपित का फेसबुक अकाउंट डिलीट है। घटना के तीन दिन पहले से युवती ने अपने मोबाइल से किसी से बातचीत नहीं की थी। उसने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिया था।लड़के का फेसबुक अकाउंट भी डिलीट है। ताकि पुलिस को उसकी कोई फोटोग्राफ नहीं मिल पाए।

Latest News

World News