Trending News

आगरा-दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो और कंटेनर की जोरदार हुई टक्कर

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 11th March , 2021 12:20 pm

आगरा-उत्तर प्रदेश के आगरा में तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के बाद हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कार झारखंड की बताई जा रही है।

घटना आगरा के हाइवे पर तड़के हुई। बताया जा रहा है कि एत्मादपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पर चली गई। इसी बीच रामबाग की ओर से एक कंटेनर आ रहा था। स्कॉर्पियों उसी कंटेनर से जा टकराई। दोनों वाहनों में टक्कर होते ही तेज आवाज और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों और घायलों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि लोग कार में इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।


पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में चालक समेत 12 यात्री सवार थे। मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया बाकि तीन का इलाज एनएस मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्कार्पियो का नंबर झारखंड का JH 13 D 5029 है।

हादसे में ये लोग हुए घायल 

1.सुजीत पुत्र मरचू भूइंया, उम्र 20 वर्ष निवासी कोडिया, जिला गया (बिहार)
2.सूरज देव पुत्र तनद्रो प्रजापति उम्र 35 वर्ष
3.छोटू कुमार पुत्र बिगन भूइंया, उम्र 21 वर्ष निवासी गांव वारहा, जिला गया (बिहार) 

मृतकों के नाम
1.गुड्डू कुमार पुत्र शिवनंदन दास निवासी फुलवरिया, जिला गया (बिहार)
2.बबलू प्रजापति पुत्र ब्रह्मदेव प्रजापति निवासी।
3.विकास कुमार पुत्र बसंत भूइंया निवासी देवरिया, जिला गया (बिहार)
4.राजेश निवासी उसेड़ा जिला गया (बिहार)। 
5.नगेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण यादव निवासी बरहा, फुलवरिया जिला गया (बिहार)
6.सुरेंद्र कुमार पुत्र बिगन भूइंया निवासी बरहा, फुलवरिया जिला गया (बिहार)
7. अनिल,कार चालक 
8. अमन
9.बिपिन

Latest News

World News