Trending News

क्रिकेट- भारतीय कप्तानों में मची खीचतान के बीच खेलमंत्री ने कहा- खेल से बड़ा कोई नही

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 15th December , 2021 12:40 pm

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों में है लेकिन उससे पहले कप्तानी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने और रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनुसार विराट और रोहित एक-दूसरे की कप्तानी में खेलने से बच रहे हैं और कप्तानी को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। 

इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है।

ठाकुर से जब दोनों कप्तानों के बीच मतभेद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें।'

 

 

Latest News

World News