Trending News

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार

[Edited By: Rajendra]

Saturday, 10th October , 2020 11:19 am

देश में रोजाना 70 हजार से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे है। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख को पार कर गई है। वही, मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,79,424 हो गई है। ऐसे में कुल मामलो में से 8,83,185 सक्रिय केस हैं जबकि 59,88,823 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के चलते अब तक 1,07,416 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 73,272 नए मामले दर्ज किए। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 926 लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ यह आंकड़ा 107,416 तक पहुंच गया है।

देश में अभी भी सक्रिय मामलों की संख्या 883,185 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े बताएं हैं, उसके अनुसार, 5,988,822 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

9 अक्टूबर तक देश में कोविड-19 के लिए 8,57,98,600 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है। शुक्रवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 11,64,018 नमूनों का परीक्षण किया।

इस बीच, महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का स्थान रहा। महाराष्ट्र के कोरोना का आंकड़ा 15 लाख के पार हो गया है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 12,134 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद यह कोविड-19 से प्रभावित होने वाला राज्‍य है।

शुक्रवार शाम तक कर्नाटक में कुल 6,90,269 कोरोना केस थे, जिनमें 9,789 मौतें और 5,61,610 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था। कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय मामले 1,18,851 हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में 47,665 सक्रिय मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 6,91,040 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,159 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर कुल संक्रमणों की संख्या 7,44,864 है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज भी कोरोना के 3,000 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर कोरोना के मरीजों की संख्‍या 3,03,693 हो गई है। दिल्ली में अभी भी कोरोना के 21,955 सक्रिय मामले हैं और शुक्रवार शाम तक 5,692 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest News

World News