Trending News

भारत में कोरोना का आंकड़ा 99 लाख के पार

[Edited By: Rajendra]

Tuesday, 15th December , 2020 12:05 pm

देश में कोरोना के नए मामलों में अब गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 22 हजार नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 22,065 मामले सामने आए। इस दौरान देश भर में कोरोना से 354 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22 हजार नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना का आंकड़ा 99 लाख के पार पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 99 लाख 6 हजार 165 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 94 लाख 22 हजार 636 हो गई है। भारत में कोरोना के फिलहाल 1 लाख 43 हजार 709 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में कोरोना से मौतों की संख्या 1 लाख 43 हजार 709 हो गई है।

देश में कोरोना की रिकवरी दर 95 फीसद के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 34,477 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 95.12% हो गई है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,766 एक्टिव केस कम हुए हैं, इससे एक्टिव दर 3.43% रह गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 15 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(15 दिसंबर) तक 15,55,60,655 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 9,93,665 टेस्ट कल किए गए हैं।

कोरोना वैक्सीन पर भी पूरे देश की नजर है। माना जा रहा है कि अगले महीने कोरोना वैक्सीन देश को मिल सकती है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन पर लगातार काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी कहा है कि देश में कोरोना की वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए सभी राज्यों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार एक टीकाकरण साइट पर एक दिन में सिर्फ 100 लोगों को ही टीका लग सकता है। जैसे ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।

Latest News

World News