Trending News

कभी भी हो सकती है 'यो यो हनी सिंह' की गिरफ्तारी, जानिए किस गाने की वजह से हुआ है विवाद

[Edited By: Admin]

Tuesday, 9th July , 2019 04:32 pm

राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है।  दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है। 

बीते दिनों रैपर यो यो हनी सिंह के एक गाने पर लोगों का आरोप था कि गाने में महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग हुआ है। वहीं अब यो यो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि अब पंजाब  के राज्य महिला आयोग के आदेशके बाद हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। 

Image result for Honey Singh

पंजाब वूमेन कमीशन के हुक्म पर मोहाली के थाना माटौर में महिलाओं को बदनाम करने व ठेस पहुंचाने के जुर्म के अंतर्गत धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हनी सिंह के गाए गाने 'मखना' में वूमेननाईजर व सिलिकॉन गर्ल जैसे शब्दलवी इस्तेमाल करने को लेकर किया गया मामला दर्ज किया गया है। 

जिसके बाद अब कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने डीजीपी पंजाब को मिलकर की थी करवाई की मांग की है। डीजीपी  दिनकर गुप्ता ने एसएसपी मोहाली हरचरण सिंह भुलर को आदेश दिए थे जिसके बाद यह FIR दर्ज की गई है।

Image result for Honey Singh

बता दें कि इसके पहले 2013 में भी गायक अपने गाने में 'मैं हूं बलात्कारी' जैसे बोल का प्रयोग करने के लिए विवादों में घिरे थे। यहां तक कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी पंजाब सरकार को गायक के खिलाफ भद्दे बोल और गाना गाने को लेकर मामला दायर करने का आदेश दिया था।

Latest News

World News