[Edited By: Vijay]
Saturday, 4th December , 2021 02:14 pmसिनेमाघरों में एक और स्टार किड की फिल्म ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। फिल्म बीते शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। फिल्म के गाने हों या ट्रेलर सभी ने इसे काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'तड़प' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अपनी झोली में 4 करोड़ की कमाई डाल ली है।
View this post on Instagram
फिल्म की 4 करोड़ की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी।
सिनेमाघरों में एक और स्टार किड की फिल्म ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। फिल्म बीते शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। फिल्म के गाने हों या ट्रेलर सभी ने इसे काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'तड़प' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अपनी झोली में 4 करोड़ की कमाई डाल ली है।
फिल्म की 4 करोड़ की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी।
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित की गई है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। जबकि इसे लिखा रजत अरोड़ा ने है। साथ ही मिलन लुथरिया द्वारा फिल्म तड़प का निर्देशन किया गया है।