Trending News

22 अप्रैल को शादी के बंधन में फिर बंधेंगी महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 13th April , 2021 02:17 pm

नई दिल्ली-भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा शादी के बंधन में बंधने जा रही है। 22 अप्रैल को ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल सात फेरे लेंगे। ये जानकारी ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल दोनों ने आज ट्विटर पर शादी का एक कार्ड शेयर करके ये जानकारी दी। ये शादी 22 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमे कुछ करीबी लोग शामिल होंगे। उनके इस ट्वीट पर फैंस के साथ-साथ कई एक्टर और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jwala Gutta (@jwalagutta1)

बता दें कि ये दोनों सितारे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल दोनों सितारों ने अचानक इंगेजमेंट की खबर बताकर फैंस को शॉक्ड कर दिया था। अपने 37वें बर्थडे के मौके पर ज्वाला ने विशाल से सगाई कर ली थी।

विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के बड़े सुपर स्टारों में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी को लेकर भी काफी तारीफें बटोरते हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे। बता दें विष्णु विशाल की ये दूसरी शादी है। उन्होंने 2010 में रजनी नटराज से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। विष्णु रजनी से 2018 में अलग हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने ज्वाला को डेट करना शुरू किया था। वहीं ज्वाला गुट्टा की भी ये दूसरी शादी है। वो भी तालाकशुदा हैं। साल 2005 में उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ शादी की थी और 2011 में दोनों का तलाक हो गया था।

Latest News

World News