Trending News

सोनाक्षी सिन्हा गिरफ्तार, जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

[Edited By: Admin]

Tuesday, 6th August , 2019 06:17 pm

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा चमचमाता हुआ गाउन पहने दिखाई देती हैं। कोई पीछे से आकर उनके दोनों हाथों में हथकड़ी लगा देता है। सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया। वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इस पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आख़िर क्या हुआ है।

Image result for sonakshi sinha arrested

इसी से जुड़े एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं, जैसे पीछा छुड़ाना चाहती हों। इन वीडियोज़ की सच्चाई सामने आना बाक़ी है। मगर, इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले वीरल भयानी ने इसके साथ लिखा है- लगता है, सोनाक्षी किसी मुसीबत में हैं।

अभी यह तय नहीं हुआ है कि वीडियो की सच्चाई क्या है। कुछ लोग इसे किसी प्रमोशनल कैम्पेन का हिस्सा भी मान रहे हैं, जिसके बारे में खुलासा बाद में होने की उम्मीद है। सोनाक्षी पिछले दिनों जातिसूचक टिप्पणी के कारण ख़बरों में रही थीं, जिसके लिए उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफ़ी भी मांगी थी।

Image result for सोनाक्षी सिन्हा गिरफ्तार

इससे पहले मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। सोना पर आरोप था कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद वो एक प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई थीं। सोनाक्षी ने ट्वीट के ज़रिए इस मामले में अपनी बात रखी थी।

Latest News

World News