Trending News

वायरल वीडियो: अर्पिता के गणेश विसर्जन पर सलमान ने जमकर किया डांस

[Edited By: Admin]

Wednesday, 4th September , 2019 12:52 pm

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणेश उत्सव के दूसरे दिन फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे जगमगाए। अर्पिता के घर सलमान खान गणेश विसर्जन के लिए गए थे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, डेज़ी शाह, स्वरा भास्कर जैसे कई सितारे पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान सलमान खान ने जमकर डांस किया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image result for salman khan arpitas ganesh visarjan

गणेश विसर्जन पर सलमान खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां ढोल-ताशों पर सलमान खान खूब नाचे हैं। सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ भी नाचें।

सलमान ने इस मौके पर बिल्कुल देसी अंदाज में डास किया। उनके साथ स्वरा भास्कर और डेज़ी शाह ने भी खूब मस्ती की। सलमान के डांस की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो मस्त होकर ढोल पर डांस कर रहे हैं। कभी वो स्वरा के साथ डांस कर रहे हैं, तो कभी डेजी के साथ तो कभी अकेले ही डांस करने में मस्त हैं। 

 सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ भी नाचें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा. किच्चा सुदीप और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान 'किक 2' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आने वाले हैं।

Latest News

World News