Trending News

Bigg Boss 13: कोएना मित्रा हुईं घर से बाहर, मोतीचूर चकनाचूर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री

[Edited By: Admin]

Monday, 14th October , 2019 02:16 pm

Bigg Boss 13 के घर का रविवार वाला एपिसोड धमाके भरा रहा. दलजीत कौर के बाहर होने के बाद माहौल गर्म रहा। नॉमिनेशन लिस्ट में रश्मि देसाई और कोएना मित्रा बची थीं। लेकिन इनमें एक नॉमिनेट भी हो चुकी हैं। ये बात आपको आगे पता चलेगी। पहले जान लेते हैं रविवार के एपिसोड में बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ । एपिसोड की शुरुआत सलमान खान की ग्रैंड एंट्री से हुई। इतना ही नहीं रविवार को घर में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुनील ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया भी शामिल हुए। जिन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ काफी हंसी-मजाक और डांस किया।

सलमान खान की एंट्री फिल्म अंदाज अपना अपना के गाने ये रात और ये दूरी से होती है। वह डांस करते हुए सभी का वेलकम करते हैं। इसके बाद वह कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि उन्हें पावर पाना बहुत जरूरी है। इसके बाद सलमान खान घरवालों को टास्क देते हैं। यह बहुती इंटरेस्टिंग टास्क रहा, जिसमें उन्होंने लोगों को गलत फहमी दूर करने का मौका दिया। इसके लिए वह गलत फहमी के गुब्बारे मंगवाते हैं। सबसे पहले अबु मलिक कोएना मित्रा का गलतफहमी का गुब्बारा फोड़ते हैं और कहते हैं कि वह उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाती हैं। असीम रियाज पारस छाबड़ा का गुब्बारा फोड़ते हैं और उनपर शहनाज गिल का दुख पहुंचाने का आरोप लगाते हैं। महिमा सिद्धार्थ शुक्ला का गुब्बारा फोड़ते हुए कहती हैं कि वह एक जेंटलमैन होने का दिखावा करते हैं। वह अपने जूते से उनके चेहरे की तुलना करती हैं। पारस छाबड़ा सिद्धार्थ डे का गुब्बारा फोड़ते हैं और उन्हें गप और गंदे डायलॉग मारने वाला बताते हैं। शेफाली बग्गा भी सिद्धार्थ का गुब्बारा फोड़ती हैं और उनके बर्ताव को ठीक नहीं होने का आरोप लगाती है।

मोतीचूर चकनाचूर का प्रमोशन

आरती सिंह कोएना मित्रा का गुब्बारा फोड़ती हैं और कहती हैं कि कोएना ने उन्हें भिखारी बुलाया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य को डिस्कशन करने लगते हैं। बिग बॉस के घर में कोएना मित्रा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच काफी तगड़ी बहस होती है। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होती है। नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor Release Date) के प्रमोशन के लिए आते हैं और फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं। उनके अलावा हर्ष लिंबाचिया और सुनील ग्रोवर भी सनी लियोनी ऑर्क्रेस्ट्रा के साथ एंट्री करते हैं। घरवाले तीनों के साथ डांस करते हैं। सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जुम्मे की रात पर डांस करते हैं। इसके बाद कंटेस्टेंट को डांस बेस्ड टास्क दिया जाता है। सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग गानों पर डांस करते हैं, जबकि शहनाज गिल को भूत की मिम्रिकी करती हैं। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर से चले जाते हैं।

टास्क में फेल हुए शहनाज गिल और सिद्धार्थ डे

इसके बाद सलमान खान अगला टास्क देते हैं और पारस छाबड़ा शहनाज गिल और सिद्धार्थ डे को कपड़े बदलकर बाथरूम में बैठने के लिए कहते हैं और इसके बाद इन सबसे सवाल पूछते हैं। सबसे पहला सवाल पारस से पूछा जाता है कि घर में सबसे अंडरस्टैंडिंग लड़की कौन है, तो वह देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम लेते हैं। इसी तरह के उनसे कई सवाल पूछे जाते हैं। एक सवाल का गलत जवाब देने पर उन्हें शावर करना होता है। इसके बाद शहनाज गिल से सवाल पूछा जाता है कि घर में सबसे ज्यादा झूठ कौन बोलता है? इस पर वह पारस छाबड़ा का नाम लेती हैं। जवाब गलत होने पर उनको शावर करना होता है। इसके बाद उनसे दूसरा सवाल पूछा जाता है कि घर का हीरो कौन है? इसका जवाब भी गलत देती हैं। इतना ही नहीं वह तीसरे सवाल का जवाब भी गलत देती हैं, जिसकी वजह से उन्हें तीन बार शावर करना पड़ता है। ऐसा ही सिद्धार्थ डे के साथ भी होता है।

कोएना मित्रा ऐसे हुईं बाहर

सलमान खान इसके बाद रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच पावर टास्क करवाते हैं। जीतने वाले को पावर कार्ड मिलता है। सलमान खान दोनों को टास्क के बारे में बताते हैं। दोनों की बीच टाई होता है। घर की पहली क्वीन देवोलीना भट्टाचार्जी टाईब्रेकर का काम करती हैं। वह रश्मि देसाई को पावर कार्ड देती हैं और कहती हैं कि अगर वह घर से बाहर जाने से बच जाती हैं, तो सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के अगले ऑर्डर तक उनके सेवक होंगे। इसके बाद सलमान खान घर बाहर होने वाले कंटेस्टेंट की घोषणा करते हैं। रश्मि देसाई और कोएना मित्रा में से वह कोएना मित्रा के नाम की घोषणा करते हैं। यानी इस रविवार को कोएना मित्रा बेघर हो गई हैं। दलजीत कौर के बाद घर से बाहर निकलने वाली दूसरी कंटेस्टेंट हैं।

Latest News

World News