Trending News

महाभारत के 'इंद्रदेव' सतीश कौल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 10th April , 2021 06:02 pm

मुंबई-मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वह पिछले काफी लंबे समय से बीमार थे और इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे।  कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें लुधियाना के श्री रामा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

पिछले कुछ सालों से सतीश कौल की देखभाल करती आ रहीं उनकी केयरटेकर सत्या देवी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार लुधियाना में रविवार के दिन किया जाएगा। बता दें कि सतीश कौल हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। साल 1974 से 1998 तक सतीश कौल ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन इन दिनों उनकी आर्थिक हालत भी काफी खस्ता थी। उनके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आर्थिक मदद मांगी थी।

बता दें गिरने की वजह से सतीश कौल के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस चोट से वह उभर नहीं पाए। सतीश कौल लंबे समय से लुधियाना में रह रहे थे। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी फिल्मों में काम किया है।

Latest News

World News