Trending News

अक्षय कुमार के बाद विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 5th April , 2021 12:40 pm

मुंबई। एक बार फिर कोरोना वायरस बॉलीवुड में अपने पैर पसारने लगा है। अक्षय कुमार के बाद रामसेतू के एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। भूमि ने बताया है कि वैसे तो बेहतर महसूस कर रही हैं, लेकिन उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर के साथ टच में हैं और सभी सावधानियां बरत रही हैं। इसके साथ ही भूमि पेडनेकर ने कहा है कि जो भी लोग उनके कॉन्टैक्ट में आए हैं, वे अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करा लें।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi

विक्की कौशल ने फैन्स को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बारे में बताते हुए लिखा कि हर प्रकार की सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, आगे भी सावधानियां बरतूंगा। अभी के लिए मैंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रहा हूं, जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले, सुरक्षित रहें और घर पर रहें।

बता दें एक दिन पहले ही सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया कि वह भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब खबर है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अक्षय कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अक्षय को रविवार शाम को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अक्षय कुमार के संक्रमित होने के बाद रविवार शाम 5 बजे के आसपास उन्हें पवई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

अक्षय ने लिखा, 'आप सभी की प्रार्थनाओं का शुक्रिया और लगता है कि वे काम भी कर रही हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन सावधानी के लिए और मेडिकल अडवाइज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हो गया हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर वापस लौट आऊंगा।' अक्षय कुमार के अलावा उनकी फिल्म 'राम सेतु' के सेट के 45 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Latest News

World News