Trending News

कटरी किंग कलुआ डकैत की घोड़ी की तलाश कर रही है पुलिस – आखिर क्यो- जानिये रोचक मामला

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 22nd December , 2021 01:25 pm

पुलिस के कारनामें और उनसे जुड़े कुछ किस्से होते तो है गंभीर पर कई बार ये मामले काफी रोचक और मजाकिया हो जाते है और लोगों के बीच में कौतूहल का विषय बन जाते है, कभी कोई मामला आता है जिसमें पुलिस भैस ढूढंती नजर आती है तो कही कुत्ते को ढूढ़ते पर इस बार मामला एक घोड़ी का और घोड़ी भी कोई ऐसी वैसी नही बल्कि एक नामी गिरामी डकैत की है जिसने एक –एक कर 27 पुलिसवालो को मौत के घाट उतार दिया हो और हर बार उसने कारनामें के लिये अपनी घोड़ी का इस्तेमाल किया...

कलुआ डकैत की घोड़ी वर्ष 2016 में ही नीलाम हो गई। हैरानी की बात यह है कि घोड़ी किस प्रक्रिया के तहत नीलाम हुई। कितने में नीलाम हुई। इनसे संबंधित लाइन में कोई प्रपत्र नहीं खोजे जा सकें। बस इतनी ही जानकारी सामने आई कि घोड़ी वर्ष 2016 में मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित अशोक नगर के रहने वाले मोहम्मद हसन ने खरीदी थी। अब बरेली पुलिस डकैत की घोड़ी की जानकारी के बारे में मुरादाबाद निकली है।

बता दें कि हाल में ही अफसरों के बीच शहर में घोड़ा से गश्त को लेकर चर्चा हुई। इसी के बाद पुलिस लाइन में मौजूद घोड़े व घोड़ी के बारे में चर्चा हुई। इसमे सबसे चर्चित नाम आया कलुआ डकैत का। 27 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले डकैत की घोड़ी भी पुलिस के बेड़े में है, फिर उससे गश्त की योजना शुरू हुई। अब लाइन में कल्लू की घोड़ी की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि वह घोड़ी तो है ही नहीं।

अफसरों के हस्तक्षेप के बाद यह जानकारी जुटाई सकी कि घोड़ी वर्ष 2016 में मुरादाबाद के रहने मोहम्मद हसन ने खरीदी थी लेकिन प्रपत्र नहीं खोजे जा सके। लिहाजा, घोड़ी नीलामी में लेने वाले शख्स से मिलने के लिए बरेली पुलिस मुरादाबाद निकली है। तभी सामने आएगा कि वर्तमान में घोड़ी की क्या स्थिति है। कितने में वह नीलामी में खरीदी गई थी। पुलिस के बेड़े में कई अन्य डकैतों के घोड़े भी शामिल हैं।

पुलिसकर्मियों के लिए दहशत का पर्याय था कलुआ

डकैत कलुआ पुलिसकर्मियों के लिए दहशत का पर्याय था। अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे एक-एक कर उसने 27 पुलिसकर्मियों की हत्या की। बाद में एनकाउंटर में वह मार गिराया गया था। वह कटरी किंग के नाम से जाना जाता था।

नीलामी में मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति ने कलुआ की घोड़ी खरीदी थी। कंडम बताने के बाद उसकी नीलामी की जानकारी सामने आई है।

Latest News

World News