Trending News

बर्फबारी के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड

[Edited By: Shashank]

Saturday, 18th December , 2021 12:37 pm



पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में आने वाले हफ्ते में ठिठुरन और बढ़ेगी। लखनऊ में बीती रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वही लखीमपुर खीरी में बीती रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है ।

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट के चलते झरने और नाले जमने शुरू हो गये है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का तापमान तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ में बादल छाए हुए हैं जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन मुश्किल से हो रहे हैं। उत्तरकाशी में बरनी से लेकर गंगोत्री तक कई जगहों पर झरने और नाले जम गए हैं

केदारनाथ का तापमान माइनस 15 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। केदारनाथ में तापमान माइनस 15 डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है।

Latest News

World News