Trending News

तेजस्वी की पत्नी को नया नाम दिया राबड़ी और लालू ने –अब ये कह कर बुलायेंगे

[Edited By: Vijay]

Friday, 10th December , 2021 03:02 pm

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई शादी इस साल की सबसे चर्चित वैवाहिक समारोहों में शुमार हो गई है।

इसकी तस्दीक इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी भी कर रही है। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की दुल्हन के नाम को लेकर तमाम भ्रम रहा। इसमें मेन स्ट्रीम मीडिया का भी खासा योगदान रहा। एलेक्सिस, रचेल, रजनीश और राजश्री... ये नाम पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान इंटरनेट मीडिया पर तैरते रहे।

इस बीच यह भी तय हो गया है कि तेजस्वी यादव अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ 13 दिसंबर को पटना (बिहार) जाएंगे, जहां भोज का कार्यक्रम प्रस्तावि है। ऐसे में हम यहां पर बता रहे हैं कि आखिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य घर की बहू को किस नाम से बुलाएंगे? जी हां यह नाम होगा राजश्री।

देश-दुनिया रचेल को किसी भी नाम से बुलाए, लेकिन लालू और राबड़ी देवी के साथ पूरा परिवार अपने घर की बहू को राजश्री के नाम से ही बुलाएगा। इसके पीछे वजह यह है कि यह नाम खुद परिवार ने अपनी बहू को दिया है।

परिवार ने दिया है यह नाम !

बताया जा रहा है कि रचेल उर्फ रजनीश को 'राजश्री' नाम खुद लालू परिवार ने दिया है। यह नाम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ पूरे परिवार को भी पसंद आया है। दरअसल, राजश्री गैर धर्म से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन बहू को यह नाम दिया गया है।

तेजस्वी यादव की बृहस्पतिवार दोपहर में दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में रचेल रजनीश उर्फ राजश्री के साथ सगाई हुई फिर शाम 6 बजे तक विवाह के बंधन में भी बंध गए।

परिवार के कहने पर राजश्री के साथ साथ 7 फेरे लेने से पहले तेजस्वी यादव ने दिल्ली की कोर्ट में भी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया।

शादी में शामिल हुए लोगों ने जानकारी दी है कि दुल्हन का नाम रचेल रजनीश है, लेकिन लालू परिवार अब अपनी बहू को राजश्री के नाम से ही बुलाएगी।

हरियाणा की रहने वाली रचेल का परिवार वर्षों से दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में रहता है, लेकिन पूरा परिवार मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है।

तेजस्वी के साथ वह दिल्ली के आरके पुरम स्थित डीपीएस में पढ़ती थी।

यह भी जानकारी सामने आई है कि नामी एयरलाइंस में रचेल एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं।

Latest News

World News