Trending News

कानपुर- खुद मरीज बन जब कानपुर डीएम पहुंचे उर्सला अस्पताल-तो जो हुआ देखकर डीएम खुद हुये परेशान

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 5th October , 2021 12:03 pm

पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ का जो हाल है वो किसी से छुपा नही है पर शासन प्रशासन के इतनी मशक्कत के बाद भी चीजें कितनी दुरुस्त है ये देखने के लिये जब कानपुर डीएम खुद मरीज बन पहुचें तो परेशान हो गये...

                                       

कानपुर में मंगलवार को सुबह 8 बजे डीएम विशाख जी अय्यर बड़ा चौराहा स्थित उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर ओपीडी के लिए अपना पर्चा बनवाया। अपनी आंखों के चेकअप के लिए वे नेत्र विभाग के बाहर बैठ गए। वहां तैनात डॉक्टर आरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल का 45 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आए। सरकारी अस्पताल में मरीजों के इलाज की हकीकत देखकर खुद डीएम भी परेशान हो गए।

डीएम ने अस्पताल से ही उर्सला डायरेक्टर डॉ. किरन सचान को फोन किया और सभी अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। डीएम के गुपचुप निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने के लिए जवाब मांगा है। नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।

 डीएम ने पूरे अस्पताल का खुद अकेले निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। वहीं डीएम ने अस्पताल के स्टाफ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कई विभागों के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए काउंटर में 4 की जगह सिर्फ 2 ही संचालित मिले।

डीएम ने बताया कि अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई भी नहीं मिली। जबकि अस्पताल में सुबह से ही मरीज और तीमारदार आने लगते हैं। पौने 9 बजे तक भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से नहीं की गई। डीएम ने यहां वार्डों का भी निरीक्षण किया, लेकिन वहां भी हालात कुछ ठीक नहीं मिले। 

डीएम ने अस्पताल से ही उर्सला डायरेक्टर डॉ. किरन सचान को फोन किया और सभी अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। डीएम के गुपचुप निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने साफ-सफाई और डॉक्टर के समय से ओपीडी में मौजूद न होने के लिए जवाब मांगा है। नाराजगी जताते हुए कड़े निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए।

 

 

Latest News

World News