Trending News

रोमांटिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो दमन और दीव जैसी जगह और कहां, दिल को सुकून देगी यहां की खूबसूरती

[Edited By: Admin]

Wednesday, 26th June , 2019 06:52 pm

गर्लफ्रेंड या बीवी के साथ अगर रोमांटिक टूर पर जाना चाहते हैं तो अपने देश में एक ऐसी जगह भी है जहां आपको नैचुरल ब्यूटी, सुकून और शांति के साथ बहुत कुछ अलग भी देखने को मिलेगा। दमन और दीव में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनका दीदार कर आप वहीं बसने का मन बना लेंगे।

फोर्ट जीरोम
दमनगंगा के उत्तरी किनारे बसे इस किले को यह नाम सेंट जीरोम की याद में दिया गया था। इस किले की सबसे खास बात है यहां मौजूद our lady of the sea की चर्च जो पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को दर्शाती है। इसके अलावा पुर्तगाली युद्ध की याद दिलाता कब्रिस्तान भी यहां मौजूद है। पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए है।

जंपोर बीच
दमन के सबसे खूबसबूरत बीच में से एक है जंपोर बीच। यह मोती दमन के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह बीच स्विमर्स का पसंदीदा स्पॉट है। यहां का वातावरण बेहद शांत और खुशनुमा है और आपको बहुत सुकून देगा। पिकनिक मनाने, दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं। यहां छिपते हुए सूरज का नज़ारा देखने लायक होता है।

देवका बीच
दमन का देवका बीच भी काफी लोकप्रिय है। टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक यह बीच शाम को घूमने और अकेले टाइम बिताने के लिए एकदम बढ़िया है। यह एक तरह से अम्यूज़मेंट पार्क है। हालांकि यहां स्विमिंग या फिर किसी भी तरह के वॉटर स्पॉर्ट को करना ठीक नहीं है क्योंकि यहां की ज़मीन काफी पथरीली है।

नागोआ बीच
दमन और दीव की खूबसूरती में चार चांद लगाता यह बीच भी टूरिस्टों के बीच काफी पॉप्युलर है। यहां कम भीड़ रहती है और बीच का नीला और एकदम साफ पानी आपको एक अलग तरह का थ्रिल और सुकून दे जाता है। अगर दमन और दीव में आप किसी बीच पर जाना चाहते हैं तो नागोआ बीच पर ज़रूर जाएं।

मीरासोल लेक गार्डन
इस गार्डन को Kadaiya Lake Garden भी कहा जाता है। यहां गार्डन, बोट राइड के अलावा बाकी मनोरजंन की चीज़ों का भी मज़ा लिया जा सकता है।

लाइटहाउस
दमनगंगा के किनारे स्थित लाइटहाउस भी देखने लायक है। इसे दमन का सबसे पॉप्युलर और महत्वपूर्ण लैंडमार्क माना जाता है।

इसके अलावा दमन और दीव में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां घूमा जा सकता है। इनमें दमनगंगा, Our Lady of Rosary Chapel, हिल्सा अक्वेरियम, Kachigam Water Tank, हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च। इसलिए इस बार दमन और दीव का प्लान बनाएं तो पूरी लिस्ट बनाकर निकले और ढेर सारी छुट्टियां भीं क्योंकि वहां घूमने के लिए जगहें इतनी हैं कि छुट्टियां कम पड़ जाएंगी।

Latest News

World News