Trending News

हैरतअंगेज: 5 घंटे की सर्जरी के बाद मुंह से निकाले इतने दांत,सुनकर कोई भी चौंक जायेगा

[Edited By: Admin]

Thursday, 1st August , 2019 12:13 pm

आमतौर पर इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन एक 7 साल के बच्चे के मुंह में 526 दांत पाए जाने का मामला सामने आया है। ये सुनकर कोई भी चौंक जाएगा, लेकिन इस पर यकीन करना होगा ।चेन्नई के सविता डेंटल कॉलेज में एक ऐसी सर्जरी हुई , जिसमें डॉक्टरों ने एक 7 साल के बच्चे के मुंह से 526 दांत निकाले हैं।

 सात साल के  रवींद्रनाथ  Compound Composite Ondontome से पीड़ित था। बुधवार को अस्पताल के लोओरल एंड मैक्सिफेशियल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर सेंथिलनाथन ने बताया कि बच्चे के जबड़े में सूजन थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र में बच्चे के जबड़े में सूजन की बात सामने आई थी। उस वक्त उसे ज्यादा तकलीफ नहीं हो रही थी।

सूजन बढ़ने पर माता-पिता अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर आए। लड़के के निचले दाहिने जबड़े के एक्स-रे और सीटी-स्कैन में कई सारे छोटे-छोटे अल्पविकसित दांत दिखाई दिए जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला लिया। ऑपरेशन कर लड़के के मुंह से छोटे, मध्यम और बड़े आकार के कुल 526 दांत निकाले गए।

Image result for 526 teeth chennai


जबड़े से इन छोटे-छोटे दांतों को निकालने में डॉक्टरों को 5 घंटे का समय लगा। ओरल और मैक्सिलोफेशियल पैथलॉजी विभाग की प्रमुख प्रतिभा रमणी के मुताबिक 'सर्जरी के तीन दिन बाद लड़का अभी सामान्य है। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसमें किसी व्यक्ति के मुंह से इतने सारे छोटे-छोटे दांत निकाले गए हैं।

Latest News

World News