Trending News

हर बच्ची को मिलेगी शिक्षा, हर महिला का होगा सम्मान

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 19th January , 2021 05:25 pm

हर बच्ची को मिलेगी शिक्षा, हर महिला का होगा सम्मान,आज दिनांक19-01-2021 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कानपुर नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं जैसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। महिलाओं एवं बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए महिला कल्याण विभाग से आए कर्मचारियों द्वारा प्रेरणा दी गई।

                             

महिलाओं ,बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आशा ज्योति केंद्र में चलाए जा रहे कौशल विकास योजना के अंतर्गत कोर्स आदि के विषय में भी अवगत कराया गया।जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया ।

                         

साथ ही महिलाओं से संबंधित सभी टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका यादव उपाध्याय, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शैल शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव एवं प्रिया शर्मा, सोशल वर्कर आदि मौजूद रहे।

Latest News

World News