Trending News

उत्तराखंड में हिमस्खलन, नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया

[Edited By: Shashank]

Friday, 1st October , 2021 04:49 pm

नेवी का 20 सदस्यीय दल को अभियान के लिए 3 सितंबर को मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। दस पर्वतारोहियों ने आज सुबह शिखर पर चढ़ना शुरू किया था, लेकिन शिखर से पहले हिमस्खलन में फंस गए थे। जबकि 10 में से 5 सुरक्षित हैं, शेष 5 के लिए एसएआर प्रगति पर है। जानकारी के अनुसार नेवी का दल करीब 15 दिन पहले 7 हजार 120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आज सुबह जब टीम आगे बढ़ी, तो अचानक आए बर्फीले तूफान से उनका सामना हुआ जिसमे टीम के मेंबर और एक पोर्टर एवलांच में फंस गए और तभी से वे लापता हैं।

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ है। नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है। साथ ही भारतीय सेना, वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ग्राउंड टीमे और हेलीकॉप्टरों द्वारा खोज बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्थित माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गया नौसेना का पर्वतारोही दल एवलांच की चपेट में आ गया। इस दौरान करीब पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पर नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है

Latest News

World News